देश

Rajya Sabha Elections 2022: झारखंड में JMM के उम्मीदवार घोषित करने के बाद हो सकता है बवाल, कांग्रेस ले सकती है बड़ा फैसला

सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यसभा चुनाव के लिए JMM नेता महुआ माजी को टिकट दिया है. उनके इस फैसले से कांग्रेस नाखुश नजर आ रही है.

Rajya Sabha Elections 2022: झारखंड में JMM के उम्मीदवार घोषित करने के बाद हो सकता है बवाल, कांग्रेस ले सकती है बड़ा फैसला
राहुल गांधी, सोनिया गांधी व हेमंत सोरेन (Photo Credit : Twitter)

Rajya Sabha Elections 2022: सीएम हेमंत सोरेन ने राज्यसभा चुनाव के लिए JMM नेता महुआ माजी को टिकट दिया है. उनके इस फैसले से कांग्रेस नाखुश नजर आ रही है. झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने झामुमो ने इस पर कहा कि "यह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का फैसला है. हमने अपनी पार्टी आलाकमान को इससे अवगत करा दिया है. हमारे झारखंड प्रभारी कल आएंगे और फिर हम बताएंगे कि हमारा स्टैंड क्या है और हम क्या करेंगे." राजेश ठाकुर ने कहा "मुझे लगता है कि आज के फैसले और दिल्ली में हुई बातचीत (सीएम हेमंत सोरेन और सोनिया गांधी के बीच) के बीच एक विरोधाभास है."

सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात से पहले झामुमो विधायक दल की बैठक रांची में हुई थी. इसके बाद झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा था कि झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) हर हाल में अपना प्रत्याशी उतारेगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2022 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).