देश

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम गहलोत सदरपुरा, पायलट टोंक सीट से उतरेंगे मैदान में, यहां देखें पूरी सूची

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. पहली लिस्ट में कांग्रेस ने सीएम अशोक गहलोत को सदरपुरा से टिकट दिया है. वहीं सचिन पायलट टोंक से चुनाव मैदान में उतारा गया है.

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम गहलोत सदरपुरा, पायलट टोंक सीट से उतरेंगे मैदान में, यहां देखें पूरी सूची
Ashok Gehlot(Photo Credits ANI)

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. पहली लिस्ट में कांग्रेस ने सीएम अशोक गहलोत को सदरपुरा से टिकट दिया है. वहीं सचिन पायलट टोंक से तो सीपी जोशी नाथद्वारा से और दिव्या मदेरणा को ओसियां से टिकट दिया गया है. गोविंद सिंह की बात करें तो डोटासरा लछमनगढ़ से तो कृष्णा पूनिया सादुलपुर से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा गया है.

वहीं बीजेपी की बात करें तो राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची शनिवार को जारी की. पार्टी ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को उनके वर्तमान विधान सभा सीट झालरापाटन से ही चुनावी मैदान में उतारा है.

25 नवंबर को डाले जाएंगे वोट:

राजस्थान में विधानसभा की कुल 200 सीटें हैं. जिन सीटों पर 25 नवंबर को वोट डाले जायेगे. जिन वोटों की गिनती 3 दिसम्बर को की जाएगी. उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2023 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).