देश

Congress 85th Plenary Session: कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन में हिस्सा लेने रायपुर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए रायपुर पहुंच गई है. एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहे

Congress 85th Plenary Session: कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन में हिस्सा लेने रायपुर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा
(Photo Credits: Twitter/ANI)

छत्तीसगढ़: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए रायपुर पहुंच गई है. एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहे.

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में हो रहे कांग्रेस महाअधिवेशन का आज दूसरा दिन है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज उदघाटन के दौरान पार्टी की 2024 की दशा दिशा की रूपरेखा रखेंगे. पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज सत्र को संबोधित करेंगी, जबकि राहुल गांधी आखिरी दिन 26 फरवरी को प्लेनरी सत्र में अपनी बात रखेंगे. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पहली बार सोनिया गांधी देश भर के कांग्रेस नेताओें के साथ संवाद करेंगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2023 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).