देश

BJP MP Bhartruhari Mahtab Appointed Pro Tem Speaker: राष्ट्रपति ने भर्तृहरि महताब को बनाया प्रोटेम स्पीकर, नए लोकसभा अध्यक्ष का कराएंगे चुनाव

कटक से बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल साइट एक्स के जरिए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को आर्टिकल 95(1) के तहत प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है.

BJP MP Bhartruhari Mahtab Appointed Pro Tem Speaker: राष्ट्रपति ने भर्तृहरि महताब को बनाया प्रोटेम स्पीकर, नए लोकसभा अध्यक्ष का कराएंगे चुनाव
Photo Credit- X

BJP MP Bhartruhari Mahtab Appointed Pro Tem Speaker: कटक से बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल साइट एक्स के जरिए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को आर्टिकल 95(1) के तहत प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है. वो इस पद पर रहते हुए तब तक काम करेंगे, जब तक स्पीकर का चुनाव नहीं हो जाता. इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुरेश कोडिकुन्निल, टीआर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंदोपाध्याय को आर्टिकल 99 के तहत प्रोटेम स्पीकर के सहायक के तौर पर काम करने के लिए नियुक्त किया है, ताकि वो 18वीं लोकसभा के सांसदों के शपथ ग्रहण को संपन्न करा सकें.

राष्ट्रपति ने भर्तृहरि महताब को बनाया प्रोटेम स्पीकर

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2024 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).