PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी गुरुवार को इटली के लिए होंगे रवाना, मेलोनी के आमंत्रण पर G-7 समिट में भाग लेंगे प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. ऐसे में अपने शपथग्रहण के बाद पहली विदेश यात्रा वे इटली की करेंगे. वे G-7 समिट में शामिल होने के लिए इटली जा रहे है.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून को लगातार तीसरी बार भारत के पीएम पद की शपथ ली. अपने तीसरे कार्यकाल का कार्यभार संभालने के बाद पीएम मोदी अपनी पहली विदेश यात्रा पर इटली जाएंगे. पीएम मोदी कल यानी 13 जून को इटली के लिए रवाना होंगे.G-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन इटली के अपुलिया में फसानो शहर में लग्ज़री रिज़ॉर्ट बोरगो एग्नाज़िया में 13 से 15 जून तक होगा.बता दें की भारत के लोकसभा चुनाव के परिणाम आने से काफी पहले ही इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को G-7 समिट में शामिल होने का निमंत्रण दे दिया था. भारत G-7 का सदस्य देश नहीं है, पर फिर भी पीएम मोदी को पिछले कुछ सालों से हर साल G-7 के समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया जाता है. उसी के लिए वे इटली जा रहे है. ये भी पढ़े :PM Modi Video: पीएम मोदी ने नारा लोकेश को नहीं छूने दिए अपने पैर, इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा ये खुबसूरत विडियो
देखें वीडियो :
#WATCH | Foreign Secretary Vinay Mohan Kwatra says, "Prime Minister is also expected to hold a bilateral meeting with the Prime Minister of Italy...In the meeting, the two Prime Ministers are expected to review the entire gamut of bilateral ties and give directions for next… pic.twitter.com/esAsgdO5Ck
— ANI (@ANI) June 12, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

