Kashi Tamil Sangamam: काशी तमिल संगमम में PM Modi का साउथ इंडियन अंदाज, वाराणसी के BHU में गूंजा वणक्कम
काशी तमिल संगमम के मंच पर जैसे ही पीएम मोदी पहुंचे वैसे ही पूरा एंफीथिएटर मैदान वणक्कम-वणक्कम की आवाज से गूंज उठा.
वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक माह तक चलने वाले काशी तमिल संगमम समारोह का शुभारंभ किया. उद्घाटन समारोह से पहले पीएम मोदी ने तमिलनाडु से पधारे शैव मठाधीशों (धीनम ) के समूह से मुलाकात की. पीएम मोदी ने इस अवसर पर काशी तमिल संगमम पर आधारित लघु फिल्म के अलावा काशी-तमिल को जोड़ने वाली दो पुस्तकों का विमोचन भी किया.
बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद इलैयाराजा, केंद्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद हैं.
काशी तमिल संगमम के मंच पर जैसे ही पीएम मोदी पहुंचे वैसे ही पूरा एंफीथिएटर मैदान वणक्कम-वणक्कम की आवाज से गूंज उठा।
साउथ इंडियन अंदाज
बीएचयू में काशी तमिल संगमम के लिए पीएम मोदी ने खास ड्रेस पहनी है. उनके पहनावे ने सभी का ध्यान खींचा. प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु की पारंपरिक वस्त्र (सफेद शर्ट और लुंगी) धारण किया है। कांधे पर गोल्डेन-व्हाइट गमछा रखा है.
Prime Minister Narendra Modi lands in Varanasi, Uttar Pradesh for the ‘Kashi Tamil Sangamam’. pic.twitter.com/oe1ibvi9V6
— ANI (@ANI) November 19, 2022
The Amphitheatre ground at BHU is jam-packed. Great energy, excitement and anticipation for the arrival of Kashi’s most beloved son, PM Shri @narendramodi ji. People are excited to witness this unique ‘Sangam’ of art, culture, traditions spirituality & knowledge. #VanakkamKashi pic.twitter.com/g9evey20eP
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) November 19, 2022
#KashiTamilSangamam पीएम @narendramodi द्वारा उद्घाटन के लिए तैयार, वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में बनाया गया है संगम स्थल। @CBC_MIB विशेष रूप से तैयार की गई मल्टी-मीडिया डिजिटल प्रदर्शनी के साथ कार्यक्रम में भाग ले रहा है।#BHU,#Kashi,#Benaras,#TamilCulture. pic.twitter.com/HtCZ3ADUcp
— Central Bureau of Communication (CBC) (@CBC_MIB) November 19, 2022
#Kashi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी, उत्तर प्रदेश में 'काशी तमिल संगम' के आयोजन स्थल पर पहुंचे@narendramodi #KashiTamilSangamam #BHU #NarendraModi #PMModi pic.twitter.com/nh36CT3XxV
— Mahanagar Times (@MahanagarTimes_) November 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2022 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

