देश

Lok Sabha Election 2024: शाहजहांपुर से सपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज, अब ज्योत्सना गोंड होंगी उम्मीदवार

यूपी के शाहजहांपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार राजेश कश्यप का नामांकन खारिज हो गया है. शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिसर ने उनके पर्चे में तकनीकी कमी पाने पर यह एक्शन लिया है.

Lok Sabha Election 2024: शाहजहांपुर से सपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज, अब ज्योत्सना गोंड होंगी उम्मीदवार
Samajwadi Party| Photo- X

Lok Sabha Election 2024: यूपी के शाहजहांपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार राजेश कश्यप का नामांकन खारिज हो गया है. शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिसर ने उनके पर्चे में तकनीकी कमी पाने पर यह एक्शन लिया है. वहीं, 2 दिन पहले नामांकन पत्र दाखिल करने वाली ज्योत्सना गोंड को अब सपा ने चुनाव चिन्ह जारी कर दिया है. दरअसल, सपा ने शुरू में इस सीट पर दो उम्मीदवारों को नामांकित किया था. बता दें, ज्योत्सना गोंड हरदोई की रहने वाली हैं. वह सपा नेता और ओबीसी मोर्चा के प्रमुख राजपाल कश्यप की भतीजी हैं. शाहजहांपुर में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा और नतीजे 4 जून को घोषित किये जाएंगे.

शाहजहांपुर से सपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2024 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).