Nepal PM In India: नेपाल के पीएम 'प्रचंड' ने प्रधानमंत्री मोदी से सीमा मुद्दों को हल करने की अपील की
हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस मीट के दौरान नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने कहा, "मैं पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता के साथ सीमा मुद्दों को हल करने का आग्रह करता हूं."
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' चार दिवसीय दौरे पर बुधवार को भारत पहुंचे हैं. दिल्ली के हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस मीट के दौरान नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने कहा, "मैं पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता के साथ सीमा मुद्दों को हल करने का आग्रह करता हूं."
गुरुवार को प्रचंड ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान ऊर्जा, व्यापार और कनेक्टिविटी पर बात की. नेपाली पीएम के भारत दौरे से कुछ घंटे पहले ही नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने नागरिकता कानून में एक विवादास्पद संशोधन को अपनी सहमति दे दी है जो नेपालियों से शादी करने वाले विदेशियों को राजनीतिक अधिकारों के साथ-साथ उन्हें तुरंत नागरिकता प्रदान करता है. चीन नेपाल के इस कानून का हमेशा से विरोध करता रहा है और माना जा रहा है कि नेपाल के इस कदम से वो नाराज है.
#WATCH | "I urge PM Modi, to resolve the border issues with bilateral talks," says Nepal PM during the joint press meet at Hyderabad House in Delhi pic.twitter.com/KfVT6mQfwZ
— ANI (@ANI) June 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2023 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

