चुनाव से पहले UP में सियासी 'भगदड़', 3 MLA का BJP से इस्तीफा, शरद पवार का दावा- सपा में शामिल होंगे 13 विधायक
स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने और सपा में शामिल होने के बाद NCP प्रमुख शरद पवार ने बड़ा दावा किया है. शरद पवार (NCP chief Sharad Pawar) ने कहा समाजवादी पार्टी (सपा) में 13 विधायक शामिल होने जा रहे हैं.
मुंबई 11 जनवरी : उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने और सपा में शामिल होने के बाद NCP प्रमुख शरद पवार ने बड़ा दावा किया है. शरद पवार (NCP chief Sharad Pawar) ने कहा समाजवादी पार्टी (सपा) में 13 विधायक शामिल होने जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly Election 2022) चुनाव से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है. मंगलवार को बीजेपी के बड़े नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा (Resign Form BJP) दे दिया. उन्होंने बीजेपी (BJP) का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दामन थाम लिया है.
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद 3 और भी विधायकों ने बीजेपी छोड़ दी है. इनमें बांदा (Banda) की तिंदवारी विधानसभा से विधायक ब्रजेश प्रजापति, शाहजहांपुर की तिलहर सीट से विधायक रोशनलाल वर्मा और कानपुर के बिल्हौर से विधायक भगवती सागर शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश में परिवर्तन आने वाला है, आज स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी को सहयोग देने की बात कही और उनके साथ ही 13 MLA समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले हैं: मुंबई में शरद पवार, NCP https://t.co/Ey8u7QDiHt pic.twitter.com/nF9Xbg5CoD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2022 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

