MP Local Body Election Results: मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में AIMIM के 3 पार्षद खरगोन में चुनाव जीते, अब तक कुल 7 सीटों पर कब्जा
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी धमाकेदार एंट्री मारते हुए कई पार्षद पदों पर कब्जा किया है. आज AIMIM ने जो सीटें जीती हैं, उनमें तीनों सीटें खरगोन नगर परिषद की हैं.
MP Local Body Election Results: मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं. पिछली बार प्रदेश की सभी 16 नगर निगमों में कब्जा करने वाली बीजेपी को इस बार तगड़ा झटका लगा है. पार्टी के हाथ से 7 सीटें चली गईं हैं. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी धमाकेदार एंट्री मारते हुए कई पार्षद पदों पर कब्जा किया है. आज AIMIM ने जो सीटें जीती हैं, उनमें तीनों सीटें खरगोन नगर परिषद की हैं.
बुधवार को एआईएमआईएम की अरुणा श्यामलाल उपाध्याय (Aruna Shyamlal Upadhyay) ने खरगोन के वार्ड नंबर 2 से भाजपा उम्मीदवार सुनीता देवी को 31 मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की. अखिल भारतीय मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने बुधवार को मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनावों में तीन सीटों पर जीत हासिल की है. ये तीनों सीटें खरगोन नगर परिषद की हैं. स्थानीय चुनावों में AIMIM के सदस्यों की कुल संख्या सात हो गई है.
Meet Aruna Shyamlal Upadhyay who won Ward No 2 in Khargone on the #AIMIM ticket. @asadowaisi party has captured three wards in the Khargone district of #MadhyaPradesh. #MadhyaPradeshUrbanBodyResult #MPLocalElections pic.twitter.com/z6o3S3oMFG
— Ashish (@KP_Aashish) July 20, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

