Mobile Blast: गेम खेलते समय हाथ में फटा मोबाइल, बच्चे का चेहरा और पेट बुरी तरह झुलसा
उत्तर प्रदेश के मथुरा में वीडियो गेम खेलते समय अचानक मोबाइल में धमाका हो गया. जिस लड़के के हाथ में मोबाइल में फटा है वह बुरी तरह घायल हो गया है.
Mobile Blast in Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में वीडियो गेम खेलते समय अचानक मोबाइल में धमाका हो गया. जिस लड़के के हाथ में मोबाइल में फटा है वह बुरी तरह घायल हो गया है. 13 वर्षीय लड़के का पेट, हाथ और चेहरा बुरी तरह झुलस गया है. घटना गोविंद नगर क्षेत्र के मेवाती इलाके की है.
घायल लड़के का नाम जुनैद है. जुनैद के पिता मोहम्मद जावेद ने बताया कि उनका बेटा घर के अंदर कमरे में Redmi मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रहा था. तभी उसके कमरे से विस्फोट की आवाज आई. ''जब हम जुनैद के कमरे में गए तो वह घायल अवस्था में बेड पर पड़ा हुआ था.'
इससे पहले बरेली में मोबाइल फटने से मासूम बच्ची की जान चली गई थी. इस घटना को लेकर कहा गया कि मोबाइल चार्जिंग के वक्त ये हादसा हुआ. चार्जिंग के दौरान मोबाइल ज्यादा गर्म हो गया और फट गया.
UP: वीडियो गेम खेलते समय हाथ में फटा मोबाइल, पेट और चेहरा बुरी तरह झुलसा, घटना मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र की है.#Mathura pic.twitter.com/2wwtNifdQ1
— Shubham Rai (@shubhamrai80) December 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2022 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

