Maharashtra: 2.5 साल पहले अमित शाह ने मान ली होती बात तो आज शिवसेना होती BJP के साथ: उद्धव ठाकरे
शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा "कल जो हुआ उसके बारे में मैंने अमित शाह से पहले भी कहा था कि शिवसेना का मुख्यमंत्री 2.5 साल (शिवसेना-भाजपा गठबंधन के दौरान) होना चाहिए.
Maharashtra Politics: शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा "कल जो हुआ उसके बारे में मैंने अमित शाह से पहले भी कहा था कि शिवसेना का मुख्यमंत्री 2.5 साल (शिवसेना-भाजपा गठबंधन के दौरान) होना चाहिए. अगर उन्होंने पहले ऐसा किया होता, तो कोई महा विकास अघाड़ी नहीं होती."
उन्होंने कहा, जिस तरह से ये सरकार बनी है. एक तथाकथित शिवसेना कार्यकर्ता (एकनाथ शिंदे) को सीएम बनाया गया. उद्धव ठाकरे ने कहा ये सीएम शिवसेना के नहीं हैं.
महाराष्ट्र में कई दिनों तक चले सियासी ड्रामे के बाद आखिरकार उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद गुरुवार को शिवसेना के बागी गुट के प्रमुख नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. बीजेपी ने चौंकाने वाला फैसला करते हुए देवेंद्र फडणवीस को राज्य का डिप्टी सीएम बना दिया.
About what happened yesterday, I had told Amit Shah earlier as well that there should be a Shiv Sena CM for 2.5 years (during Shiv Sena-BJP alliance). Had they done this earlier, there would've been no Maha Vikas Aghadi: Shiv Sena leader and former Maharashtra CM Uddhav Thackeray pic.twitter.com/dFFrJ6qcyN
— ANI (@ANI) July 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2022 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

