देश

Maharashtra: दुबई में शिवसेना विधायक रमेश लटके का हार्ट अटैक से निधन, मुंबई लाया जा रहा शव

बुधवार रात को अचानक उनको दिल का दौरा आया और उनकी मौत हो गई. रमेश लटके की उम्र 52 साल थी. जब उन्हें अटैक आया तब उनका परिवार शॉपिंग के लिए गया हुआ था.

Maharashtra: दुबई में शिवसेना विधायक रमेश लटके का हार्ट अटैक से निधन, मुंबई लाया जा रहा शव
शिवसेना विधायक रमेश लटके (Photo Credits: Twitter)

महाराष्ट्र: अंधेरी पूर्व से शिवसेना विधायक रमेश लटके का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वो दुबई में अपने दोस्त से मिलने गए थे. बुधवार रात को अचानक उनको दिल का दौरा आया और उनकी मौत हो गई. रमेश लटके की उम्र 52 साल थी. जब उन्हें अटैक आया तब उनका परिवार शॉपिंग के लिए गया हुआ था. उनके शव को दुबई से मुंबई लाने की कोशिश की जा रही है.

रमेश लटके 2014 में कांग्रेस के सुरेश शेट्टी को हराकर पहली बार अंधेरी पूर्व से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे. 2019 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार एम पटेल को हराया था. इसके अलावा वो कई दफे बीएमसी में पार्षद भी रह चुके हैं.

शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन की खबर आने के बाद से ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है. लटके के विधानसभा क्षेत्र की जनता और उनके समर्थकों को भी गहरा झटका लगा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2022 08:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).