देश

Maharashtra NCP Crisis: एनसीपी में बगावत के बाद शरद पवार का बड़ा एक्शन, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से निकाला

अजित पवार के बगावत को लेकर शरद पवार कार्रवाई करना शुरू कर दिए हैं. शरद पवार ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है

Maharashtra NCP Crisis: एनसीपी में बगावत के बाद शरद पवार का बड़ा एक्शन, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से निकाला
(Photo Credits Facebook)

 Maharashtra NCP Crisis: अजित पवार (Ajit Pawar) के बगावत को लेकर शरद पवार कार्रवाई करना शुरू कर दिए हैं. शरद पवार (Sharad Pawar) ने अजित पवार के साथ शपथ ग्रहण में जाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर सांसद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है. ये दोनों नेता रविवार को राजभवन में जब अजित पवार और एनसीपी के दूसरे विधायक जब शपथ ले रहे थे.  तब ये दोनों नेता राजभवन में मौजूद थे.

दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई से पहले एनसीपी कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने शरद पवार के खिलाफ पत्र लिखा था, पत्र में  प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के खिलाफ अनुशासमत्क कार्रवाई करने को कहा था. एनसीपी कार्यकारी अध्यक्ष  सुले  ने ट्वीट कर कहा कि तटकरे और प्रफुल्ल पटेल दोनों नेताओं ने दो जुलाई रविवार को पार्टी संविधान और नियमों का सीधा उल्लंघन किया, जो पार्टी की सदस्यता से परित्याग और अयोग्यता के समान था. इसीलिए उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाना चाहिए. कहा जा रहा है कि सुप्रिया सुले के पत्र के कुछ ही समय शरद पवार ने दोनों नेताओं को पार्टी से निकाला दिया.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2023 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).