देश

LAHDC-Kargil Elections Result 2023: एलएएचडीसी कारगिल चुनाव में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का जलवा, जीतीं 19 सीटें

लद्दाख पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद कारगिल की 26 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. मतगणना के दौरान सामने आ रहे नतीजों ने चौंका दिया है. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का दबदबा बरकरार है.

LAHDC-Kargil Elections Result 2023: एलएएचडीसी कारगिल चुनाव में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का जलवा, जीतीं 19 सीटें
(Photo : X)

LAHDC-Kargil Elections Result 2023: लद्दाख पहाड़ी स्वायत्त विकास परिषद कारगिल की 26 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. मतगणना के दौरान सामने आ रहे नतीजों ने चौंका दिया है. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का दबदबा बरकरार है. अब तक के चुनाव परिणाम के अनुसार, दोनों पार्टियों ने मिलकर 19 सीटे हासिल की है, इसके अलावा भाजपा ने 2 सीटें अपने नाम की है. वहीं एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई है.

30 सदस्यीय काउंसिल की 26 सीटों पर 4 अक्टूबर को चुनाव हुए थे. इसमें 77.61 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. 95,388 में से 74,026 मतदाताओं ने वोट किया था. चुनाव में भाजपा के 17, कांग्रेस के 21, नेशन कॉन्फ्रेंस के 17 और AAP के 4 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन चुनावों में 26 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2023 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).