Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में ईसूदान गढ़वी होंगे AAP के CM कैंडिडेट, अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में अपने सीएम चेहरे का ऐलान कर दिया है. केजरीवाल ने ईसूदान गढ़वी को अपना सीएम पद का चेहरा घोषित कर दिया है.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में अपने सीएम चेहरे का ऐलान कर दिया है. केजरीवाल ने ईसूदान गढ़वी को अपना सीएम पद का चेहरा घोषित कर दिया है.
गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर, तो दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि गुजरात चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आएंगे.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 29 अक्टूबर को सूरत में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से पूछा था कि वो किसे सीएम पद पर देखना चाहते हैं. उन्होंने जनता की राय जानने के लिए एक नंबर भी जारी किया था, जिस पर कॉल और वाट्सएप के जरिए लोग 3 नवंबर यानी गुरुवार की शाम तक अपनी राय दे सकते थे.
गुजरात में ईसूदान गढ़वी आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।#GujratElection2022 pic.twitter.com/52VbixlVRt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2022 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

