Delhi Water Crisis: 'दिल्ली को मिल रहा पर्याप्त पानी, झूठ बोल रही है AAP', हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने CM केजरीवाल पर किया पलटवार- VIDEO
दिल्ली में उत्पन्न जल संकट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा कोर्ट के आदेश पर हुए समझौते के तहत दिल्ली को उसका पूरा पानी मुहैया करा रहा है.
Delhi Water Crisis: दिल्ली में उत्पन्न जल संकट पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा कोर्ट के आदेश पर हुए समझौते के तहत दिल्ली को उसका पूरा पानी मुहैया करा रहा है. आम आदमी पार्टी सरकार अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए झूठ फैला रही है. मैं केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि वे भ्रष्टाचार पर कम और विकास पर ज्यादा ध्यान दें. AAP सरकार पानी के लिए उचित बुनियादी ढांचा नहीं बना सकी, क्योंकि उनका पूरा ध्यान भ्रष्टाचार पर था. अदालत ने भी दिल्ली सरकार को भी फटकार लगाई और कहा कि हरियाणा सरकार सही मात्रा में पानी मुहैया करा रही है. दरअसल, बीते शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्य हरियाणा से तत्काल अतिरिक्त पानी प्राप्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. केजरीवाल सरकार ने अपनी याचिका में कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में चल रही भीषण गर्मी के कारण दिल्ली के लोगों को पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए वह याचिका दायर करने के लिए बाध्य हैं.
'दिल्ली को मिल रहा पर्याप्त पानी, झूठ बोल रही है AAP'
#WATCH | Rohtak: On Delhi govt's allegation that Haryana govt is stopping water for Delhi, Haryana CM Nayab Singh Saini says, "Kejriwal made this allegation earlier also. I want to ask him to pay less attention to corruption and more to development. Haryana is giving more water… pic.twitter.com/PQXTv6fMtT
— ANI (@ANI) June 1, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2024 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

