Morbi Bridge Collapsed: मोरबी हादसे को लेकर PM मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, प्रभावित लोगों की हर मदद पर दिया जोर
पीएम मोदी ने आज पहले राजभवन, गांधीनगर में मोरबी में स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. उन्हें घटनास्थल पर चल रहे बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी गई.
गुजरात: गुजरात के मोरबी जिले में पुल हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. वहीं सरकार इस हादसे के प्रति काफी गंभीर नजर आ रही है. पीएम मोदी ने आज पहले राजभवन, गांधीनगर में मोरबी में स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. उन्हें घटनास्थल पर चल रहे बचाव कार्यों के बारे में जानकारी दी गई. पीएम ने एक बार फिर यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता मिले.
उच्च स्तरीय बैठक में सीएम भूपेंद्र पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, गुजरात के मुख्य सचिव और डीजीपी, राज्य के गृह विभाग और गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित अन्य शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया.
Gujarat | The high level meeting was attended by CM Bhupendra Patel, MoS Home Harsh Sanghavi, the Chief Secretary and DGP of Gujarat, along with other top officials including those from the Home Department of the State & Gujarat State Disaster Management Authority.
— ANI (@ANI) October 31, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

