Gujarat Assembly Polls: बीजेपी ने रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को दिया टिकट, जामनगर नॉर्थ से लड़ेंगी चुनाव
रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा और बहन नैना भी राजनीति में हैं. नैना, जामनगर में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही है.
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट (BJP Candidates List) जारी कर दी है. पार्टी ने क्रिकेटर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की पत्नी रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) को जामनगर नॉर्थ (Jamnagar North Seat) से टिकट दिया है. रिवाबा ने 3 साल पहले ही बीजेपी ज्वाइन की थी.
मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वालीं रिवाबा लंबे वक्त से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं. उन्होंने साल 2016 में रविंद्र जडेजा से शादी की थी. रिवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja), राजपूत समुदाय के संगठन करणी सेना (Karni Sena) की नेता भी रह चुकी हैं.
रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा और बहन नैना भी राजनीति में हैं. नैना, जामनगर में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही है.
गुजरात : BJP ने जामनगर से रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को दिया टिकट#GujaratAssemblyPolls pic.twitter.com/d3oisGrhKP
— News24 (@news24tvchannel) November 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2022 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

