VIDEO: उत्तराखंड के पूर्व सीएम Harish Rawat की कार हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे; जांच में जुटी Meerut Police
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत की कार शनिवार को मेरठ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. राहत की बात यह है कि रावत पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है.
Harish Rawat Car Accident: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत की कार शनिवार को मेरठ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. राहत की बात यह है कि रावत पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. यह दुर्घटना उस समय हुई जब वह Delhi से Dehradun जा रहे थे. दुर्घटना के बाद भी उन्होंने अपनी यात्रा जारी रखी. Meeru Police घटनास्थल पर पहुंची, स्थिति का आकलन किया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना अचानक ब्रेक लगाने या वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण हुई होगी.
बता दें, हरीश रावत 2014 से 2017 तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे. इससे पहले, उन्होंने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री के रूप में कार्य किया और Manmohan Singh Government में कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला.
ये भी पढें: मुर्शिदाबाद दंगे केंद्र सरकार की विफलता, ED के जरिए विपक्ष पर साधा जा रहा निशाना: हरीश रावत
पूर्व सीएम हरीश रावत की कार हादसे का शिकार
'गाड़ी को नुकसान जरूर हुआ है'
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)