Manohar Joshi Health Deteriorated: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की तबीयत बिगड़ी, शिवसेना नेता हिंदुजा अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी को एक बार फिर मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Manohar Joshi Health Deteriorated: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी को एक बार फिर मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मनोहर जोशी को आज दोपहर अस्वस्थ महसूस होने के बाद अस्पताल ले जाया गया. विशेषज्ञ डॉक्टरों के मार्गदर्शन में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
Former Maharashtra Chief Minister and senior Shiv Sena leader Manohar Joshi has been admitted to Hinduja Hospital after his health deteriorated. He is under doctor's supervision: Hinduja Hospital
— ANI (@ANI) February 22, 2024
इससे पहले भी मनोहर जोशी को ब्रेन हेमरेज के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर ने उस समय बताया था कि मस्तिष्क को रक्त की आपूर्ति करने वाली वाहिकाओं में रुकावट के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस वक्त ठाकरे समूह के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

