Maharashtra Political Crisis: सीएम उद्धव ठाकरे के ऐक्शन पर एकनाथ शिंदे का जवाब, सत्ता के लिए हिंदुत्व से धोखा नहीं
उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे के खिलाफ ऐक्शन लेते हुए शिवसेना के विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया है, जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर जवाब दिया है, 'हम बालासाहेब ठाकरे के कट्टर शिवसैनिक हैं. बालासाहेब ने हमें हिंदुत्व की सीख दी थी. हमने कभी इससे धोखा नहीं किया गया था और न ही कभी हिंदुत्व से गद्दारी करेंगे. हम बालासाहेब ठाकरे की सिखाई हुई बातों के साथ हैं.'
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे (Aknath shinde) के बगावती तेवर के चलते महाराष्ट्र सरकार संकट में आ गई है. क्योंकि करीब 25 विधायक उनके साथ चले गए हैं और सूरत के एक होटल में रुके हुए हैं. एकनाथ शिंदे के इस बगावती तेबर के चलते उद्धव ठाकरे ने उनके खिलाफ ऐक्शन लेते हुए शिवसेना के विधायक दल के नेता के पद से हटा दिया. शिवसेना के इस ऐक्शन के बाद एकनाथ शिंदे ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है. एकनाथ शिंदे ने ट्वीट किया, 'हम बालासाहेब ठाकरे के कट्टर शिवसैनिक हैं. बालासाहेब ने हमें हिंदुत्व की सीख दी थी. हमने कभी इससे धोखा नहीं किया गया था और न ही कभी हिंदुत्व से गद्दारी करेंगे. हम बालासाहेब ठाकरे की सिखाई हुई बातों के साथ हैं.'
आम्ही बाळासाहेबांचे कट्टर शिवसैनिक आहोत... बाळासाहेबांनी आम्हाला हिंदुत्वाची शिकवण दिली आहे.. बाळासाहेबांचे विचार आणि धर्मवीर आनंद दिघे साहेबांची शिकवण यांच्याबाबत आम्ही सत्तेसाठी कधीही प्रतारणा केली नाही आणि करणार नाही
— Eknath Shinde - एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) June 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

