ED Raid in Ranchi Updates: झारखंड कैश कांड में ईडी का बड़ा एक्शन, मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और जहांगीर आलम गिरफ्तार, दूसरे दिन भी रेड जारी- Video
झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और संजीव लाल के घरेलू सहायक जहांगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई छापेमारी के दौरान उनके पास से बरामद की गई 35.23 करोड़ रुपए की नकदी के आधार पर की है.
ED Raid in Ranchi Updates: झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और संजीव लाल के घरेलू सहायक जहांगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई छापेमारी के दौरान उनके पास से बरामद की गई 35.23 करोड़ रुपए की नकदी के आधार पर की है. दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने वीरेंद्र राम मामले में 6 मई को रांची में कई जगहों पर छापेमारी की थी. इससे पहले ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र के. राम को गिरफ्तार किया था.
मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और जहांगीर आलम गिरफ्तार
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)