देश

Delhi: आप विधायक अमानतुल्लाह Bad Character घोषित, दिल्ली पुलिस ने कहा- वे आदतन अपराधी हैं, उनके खिलाफ 18 केस दर्ज

आम आदमी पार्टी के विधायक अमतुल्लाह खान को दिल्ली पुलिस ने बीसी (बैड करैक्टर ) घोषित किया है. दिल्ली पुलिस ने ओखला से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है.

Delhi: आप विधायक अमानतुल्लाह Bad Character घोषित, दिल्ली पुलिस ने कहा- वे आदतन अपराधी हैं, उनके खिलाफ 18 केस दर्ज

Amanatullah Khan Bad Character: आम आदमी पार्टी के विधायक अमतुल्लाह खान को दिल्ली पुलिस ने बीसी (बैड करैक्टर ) घोषित किया है.  डीसीपी ने अमानतुल्लाह खान को बीसी बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. अमानतुल्लाह के खिलाफ 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं.  पुलिस का दावा है कि अमानतुल्ला के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने व मारपीट करने के मामले दर्ज हैं. एसएचओ जामिया नगर की तरफ से 28 मार्च को अमानतुल्लाह खान को बंडल-A का बीसी बनाए जाने का प्रस्ताव जारी किया गया था, जिसे डीसीपी ने स्वीकृति दे दी.

दिल्ली पुलिस ने ओखला से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार को दिल्ली के नगर निकायों ने विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया. इस दौरान मदनपुर खादर इलाके में भारी विरोध का सामना करना पड़ा. विरोध प्रदर्शन में अमानतुल्लाह खान भी मौजूद थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2022 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).