देश

Delhi Water Crisis: दिल्ली में 'जल संकट' से त्राहि-त्राहि, AAP मंत्रियों ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी

दिल्ली जल संकट को लेकर केजरीवाल सरकार के चार कैबिनेट मंत्रियों ने पीएम मोदी को एक संयुक्त लेटर लिखा है. इसमें उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है.

Delhi Water Crisis: दिल्ली में 'जल संकट' से त्राहि-त्राहि, AAP मंत्रियों ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी
Credit-PTI

Delhi Water Crisis: दिल्ली जल संकट को लेकर केजरीवाल सरकार के चार कैबिनेट मंत्रियों ने पीएम मोदी को एक संयुक्त लेटर लिखा है. इसमें उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है. इसके साथ ही हरियाणा की तरफ से 100 एमजीडी कम पानी मिलने का जिक्र है. दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और इमरान हुसैन ने अपने पत्र में कहा है कि दिल्ली में इस साल भयंकर गर्मी के चलते पानी का एक बहुत बड़ा संकट पैदा हो गया है. इसकी वजह से दिल्लीवाले बूंद-बूंद पानी को तरस गए हैं. ऐसे समय में दिल्ली को अतिरिक्त पानी की जरूरत है. दिल्ली पानी के लिए पूरी तरह से हरियाणा और उत्तर प्रदेश पर निर्भर है. दुर्भाग्य की बात यह है कि दिल्लीवालों को अधिक मात्रा में पानी मिलना तो दूर, हमें अपने हक का आवंटित पानी भी हरियाणा से नहीं मिल पा रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).