Delhi: दिल्ली CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी, रात में PCR कॉल से मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस (Watch Video)
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. ये धमकी गुरुवार रात करीब 11 बजे गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) में कॉल के जरिए दी गई.
Delhi CM Rekha Gupta Receives Death Threat Call: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. ये धमकी गुरुवार रात करीब 11 बजे गाजियाबाद पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) में कॉल के जरिए दी गई. शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. पुलिस के मुताबिक, जिसने कॉल किया था उसका फोन अब बंद है और मामले की जांच तेजी से जारी है. दिल्ली में हाई-लेवल सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है. रेखा गुप्ता को पहले से ही ‘Z’ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसमें करीब 22 जवान तैनात रहते हैं. इसमें PSO, एस्कॉर्ट, सर्विलांस टीम और 8 सशस्त्र गार्ड शामिल हैं.
गृह मंत्रालय की 'येलो बुक' गाइडलाइन के मुताबिक VIP सुरक्षा में कोई ढील नहीं दी जाएगी.
दिल्ली CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी
दिल्ली के मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी !!
गाजियाबाद, यूपी डायल-112 पर एक अज्ञात कॉलर ने दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी. कॉल गाजियाबाद पुलिस को प्राप्त हुई, मोबाइल नंबर बंद है. जिसकी जांच मे जुटी है पुलिस. #Delhi @gupta_rekha @DelhiPolice pic.twitter.com/QqMeo55tHL
— Gajanan Lokhande (@lok62678) June 6, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2025 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

