देश

Lok Sabha Election 2024: PM मोदी के बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, EC से की कार्रवाई की मांग (Watch Video)

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पीएम मोदी के एक बयान की शिकायत की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप है

Lok Sabha Election 2024: PM मोदी के बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, EC से की कार्रवाई की मांग (Watch Video)
Credit-Latestly.Com

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पीएम मोदी के एक बयान की शिकायत की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप है. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने बताया कि हमारे एक प्रतिनिधिमंडल ने आज EC से मुलाकात की है. हमने उनके सामने कई मुद्दे उठाए. हम समझते हैं कि प्रधानमंत्री को ऐसी बात कहने का कोई अधिकार नहीं है. यह मामला चुनाव आयोग के समक्ष है. हमने इस पर कार्रवाई करने का विशेष अनुरोध किया है.

वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमने विश्वविद्यालयों में प्रधानमंत्री के होर्डिंग्स और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा कांग्रेस समर्थक यूट्यूब चैनलों को बंद किए जाने पर सवाल उठाए हैं. मंत्रालय फिलहाल कार्यवाहक सरकार है. उन्हें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर इस तरह प्रतिबंध लगाने का अधिकार नहीं है.

PM मोदी के बयान के खिलाफ EC पहुंची कांग्रेस:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2024 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).