देश

Hyderabad Lok Sabha Seat: AIMIM प्रमुख ओवैसी के खिलाफ कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, मोहम्मद वलीउल्लाह हैदराबाद से लड़ेंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी. कांग्रेस की तरफ से जारी सूची में हैदराबाद से कांग्रेस ने AIMIMI प्रमुख ओवैसी के खिलाफ मोहम्मद वलीउल्लाह को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है

Hyderabad Lok Sabha Seat: AIMIM प्रमुख ओवैसी के खिलाफ कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार, मोहम्मद वलीउल्लाह हैदराबाद से लड़ेंगे चुनाव
Photo Credits Facebook

Congress Candidate List: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी. कांग्रेस की तरफ से जारी सूची में तीन लोगों का नाम है.  करीमनगर से वेलिचाला राजेंद्र राव को चुनाव मैदान में उतारा हैं. वहीं  हैदराबाद से कांग्रेस ने AIMIMI प्रमुख ओवैसी के खिलाफ मोहम्मद वलीउल्लाह को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं सूची में तीसरा नाम  खम्मम लोकसभा सीट से रघुराम रेड्डी को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं इस सीट से बीजेपी ने माधवी लता को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा हैं.

एआईएमआईएम से जहां ओवैसी चुनाव मैदान में हैं. वहीं बीजेपी से  माधवी लता तो वहीं कांग्रेस ने इस सीट से मोहम्मद वलीउल्लाह को चुनाव मैदान में उतार कर मुकाबला त्रिकोणी कर दिया है. हालांकि यह सीट पुस्तैनी असदुद्दीन ओवैसी की है. ओवैसी अपने पिता के बाद से इस सीट से वे  चुनाव लड़ते आ रहे हैं और हर बार उन्हें जीत हासिल होती रही है. ऐसे में कहा जा रहा है कि इस सीट से इस बार भी ओवैसी की जीत पक्की है. हालांकि हार और जीत का फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद ही होने वाला है.

कांग्रेस ने ओवैसी के खिलाफ उम्मीदवार:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).