देश

Haryana Rajya Sabha Election: विधायक कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा एक्शन, क्रॉस वोटिंग करने पर पार्टी से निष्कासित

कांग्रेस ने पार्टी विधायक कुलदीप बिश्नोई को पार्टी के सभी मौज़ूदा पदों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है. बिश्नोई ने इससे पहले हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी

Haryana Rajya Sabha Election: विधायक कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा एक्शन, क्रॉस वोटिंग करने पर पार्टी से निष्कासित

Haryana Rajya Sabha Election: हरियाण में 10 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई (MLA Kuldeep Bishnoi) के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से निष्काषित कर दिया है. बिश्नोई के खिलाफ यह कार्रवाई कांग्रेस ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से विचार विमर्श करने के बाद कार्रवाई की है. कांग्रेस की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पार्टी विधायक कुलदीप बिश्नोई को पार्टी के सभी मौज़ूदा पदों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है. बता दें कि बिश्नोई ने इससे पहले हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी.

कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस से निष्काषित:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2022 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).