CM Yogi in Mumbai: सीएम योगी ने मुंबई में महाराष्ट्र के गवर्नर से की मुलाकात, एकनाथ शिंदे-फडणवीस भी रहें मौजूद
सीएम योगी अपनी मुंबई यात्रा के दौरान मुकेश अंबानी, सज्जन जिंदल, जीनल मेहता, अजय पीरामल सहित कई लोगों से मुलाकात करेंगे. देश के बड़े बैंकर्स और फिनटेक प्लेयर्स के साथ ही सीएम का संवाद होगा.
CM Yogi in Mumbai: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन मुंबई में मुलाकात की. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे. इसके पहले सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) मुंबई में आयोजित प्री-यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP Global Investors Summit) कार्यक्रम में शामिल हुए.
सीएम योगी अपनी मुंबई यात्रा के दौरान मुकेश अंबानी, सज्जन जिंदल, जीनल मेहता, अजय पीरामल सहित कई लोगों से मुलाकात करेंगे. देश के बड़े बैंकर्स और फिनटेक प्लेयर्स के साथ ही सीएम का संवाद होगा.
बता दें कि सीएम योगी 5 से 27 जनवरी तक देश के 9 शहरों में होने वाले रोड शो की शुरुआत मुंबई से करेंगे. दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद और हैदराबाद में भी यूपी का इन्वेस्टर्स रोड शो होगा.
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath met Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari at Raj Bhavan Mumbai. Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde & Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis were also present. pic.twitter.com/6qBRSqXlcc
— ANI (@ANI) January 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2023 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

