CM योगी ने मुकेश अंबानी से की मुलाकात, कहा- UP में निवेश कीजिए...सुरक्षा की गारंटी हमारी
सीएम योगी मुंबई पहुंचे हुए हैं. जहां वो लगातार उद्योग जगत के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. मुंबई पहुंचे योगी आदित्यनाथ लगातार कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं, और उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मुंबई के होटल ताज में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने मुकेश अंबानी को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रण दिया. मुकेश अंबानी ने भी CM योगी को बुके देकर स्वागत किया.
उत्तर प्रदेश की सरकार अपने यहां उद्योग लाने के लिए जोर-शोर से जुटी है. इसी कड़ी में सीएम योगी मुंबई पहुंचे हुए हैं. जहां वो लगातार उद्योग जगत के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. मुंबई पहुंचे योगी आदित्यनाथ लगातार कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं, और उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं. कार्यक्रम में वह उत्तर प्रदेश सरकार की खूबियां भी गिना रहे हैं कि पिछले पांच वर्षों में किस तरह से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य में बदलाव हुए हैं. साथ ही सीएम योगी का कहना है कि निवेश के लिए माहौल बनाने के लिए सरकार की तरफ से कई कदम उठाए गए हैं.
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath met Reliance Industries Chairman & Managing Director Mukesh Ambani at Hotel Taj in Mumbai. pic.twitter.com/DW8IwoJ1P2
— ANI (@ANI) January 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2023 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

