देश

UP Election 2022: पुरानी पेंशन जब रोकी गई थी, तब तो उनके 'अब्बा जान' ही UP के मुख्यमंत्री थे: CM योगी

रविवार को सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधते हुए मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को एक बार फिर अब्बा जान कहकर बुलाया.

UP Election 2022: पुरानी पेंशन जब रोकी गई थी, तब तो उनके 'अब्बा जान' ही UP के मुख्यमंत्री थे: CM योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव, मुलायम यादव (Photo : PTI)

UP Assembly election 2022: यूपी की सियासत में एक बार फिर 'अब्बा जान' (Abba jaan) की इंट्री हो गई है. रविवार को सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर निशाना साधते हुए मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को एक बार फिर अब्बा जान कहकर बुलाया. दरअसल, समाजवादी पार्टी ने कहा है कि अगर वह चुनाव जीत कर सत्ता में आती है तो यूपी में फिर से पुरानी पेंशन बहाल (Old Pension Scheme) कर दी जाएगी. मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि " समाजवादी पार्टी कहती है कि हम पुरानी पेंशन बहाल करेंगे. पुरानी पेंशन जब रोकी गई थी, तब तो उनके 'अब्बा जान' ही प्रदेश के मुख्यमंत्री थे"

पुरानी पेंशन को लेकर अखिलेश यादव ने कहा  था "सत्ता में आने पर सपा पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) को फिर से लागू करेगी. इससे शिक्षकों, कर्मचारियों और राज्य सरकार के अधिकारियों को फायदा होगा." 2004 से पहले गवर्नमेंट जॉब (Government Job) ज्वाइन करने वालों को रिटायरमेंट के बाद एक पेंशन मिलती थी. यह पेंशन उनकी सर्विस की अवधि के बेस पर नहीं बल्कि रिटायरमेंट के समय कर्मचारी की सैलरी पर निर्भर करती थी. 2004 के बाद से सरकारी नौकरी (सशस्त्र बलों को छोड़कर) ज्वाइन करने वालों को NPS Scheme के तहत पेंशन मिलती है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2022 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).