देश

ये VIDEO देखिए…अमीर देशों में शिक्षा फ्री है, भारत के नेता इसे मुफ्त की रेवड़ी कहते हैं: CM केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा अमीर देशों में शिक्षा फ्री है. मुझे बहुत दुःख होता है कि हमारे देश में फ्री शिक्षा को ये नेता फ्री की रेवड़ी कहते हैं.

ये VIDEO देखिए…अमीर देशों में शिक्षा फ्री है, भारत के नेता इसे मुफ्त की रेवड़ी कहते हैं: CM केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इन दिनों शिक्षा के लिए मुहिम छेड़ रखी है. केजरीवाल ने फ्री शिक्षा को मुक्त रेवड़ी करार दिए जाने पर आपत्ति जताई है साथ ही उन्होंने बीजेपी के नेताओं पर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा कि पूरे देश का सिस्टम 5 साल में ठीक किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि 5 साल में मुफ्त शिक्षा और इलाज का इंतजाम किया जा सकता है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं केंद्र सरकार को प्रस्ताव देना चाहता हूं कि आप राजनीति एक तरफ रखें और हमारी सेवाओं का इस्तेमाल करें. हम, आप और देश के 130 करोड़ लोग मिलकर देश के स्कूलों को ठीक करेंगे. इसको फ्रीबी नहीं कहना चाहिए. उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा देना फ्रीबी नहीं है.

मंगलवार को एक वीडियो शेयर कर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा "ये वीडियो देखिए… अमीर देशों में शिक्षा फ्री है. मुझे बहुत दुःख होता है कि हमारे देश में फ्री शिक्षा को ये नेता फ्री की रेवड़ी कहते हैं. ये देश अमीर इसलिए बने क्योंकि ये फ्री शिक्षा देते हैं. अगर हर भारतीय को अमीर बनाना है तो भारत के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा फ्री देनी ही होगी."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2022 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).