देश

BREAKING: लोकसभा चुनाव से पहले NDA में शामिल हुई ​​​​​​​चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP, 6 साल पहले टूटा था गठबंधन

BREAKING: लोकसभा चुनाव से पहले NDA में शामिल हुई ​​​​​​​चंद्रबाबू नायडू की पार्टी TDP, 6 साल पहले टूटा था गठबंधन

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा अपने पुराने सहयोगियों को NDA में मिलाने की कोशिश में जुट गई है. नीतीश कुमार की JDU के बाद ओडिशा में BJD के साथ भाजपा की बातचीत चल रही है. वहीं न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) भी NDA में  शामिल होगी.  टीडीपी सांसद कनकमेदाला रवींद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है.

अलायंस को लेकर गुरुवार (7 मार्च) को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू की मुलाकात हुई. इस मीटिंग में आंध्र प्रदेश की जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण भी थे. बताया जा रहा है कि वह भी NDA में शामिल हैं. जल्द ही अलांयस का औपचारिक ऐलान भी हो सकता है. 2018 तक TDP भाजपा की अगुआई वाले गठबंधन NDA के सबसे महत्वपूर्ण घटक दलों में से एक था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2024 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).