देश

Case registered against Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ केस दर्ज, पहलगाम हमले को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

लोक गीत गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. यह मुकदमा गुडंबा क्षेत्र के कवि अभय प्रताप सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है.

Case registered against Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ केस दर्ज, पहलगाम हमले को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप
Photo- @nehafolksinger/X

Case Registered Against Neha Singh Rathore: लोक गीत गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. यह मुकदमा गुडंबा क्षेत्र के कवि अभय प्रताप सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है. आरोप है कि नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने हमले में मारे गए निर्दोषों के बारे में सवाल उठाए और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की. कवि अभय प्रताप सिंह ने अपनी तहरीर में कहा कि नेहा सिंह ने पाकिस्तान में अपने बयानों की सराहना करवाई, जिससे देश की छवि को नुकसान पहुंचा है.

उनका कहना था कि नेहा ने दो समुदायों को आपस में भड़काने और राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने का प्रयास किया. इस मामले में पुलिस ने साक्ष्य और स्क्रीनशॉट के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी है.

ये भी पढें: Neha Singh Rathore: सीधी पेशाब मामले में नेहा सिंह राठौर पर FIR दर्ज, RSS की ड्रेस पर बनाया था मीम

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ केस दर्ज

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2025 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).