Neha Singh Rathore: सीधी पेशाब मामले में नेहा सिंह राठौर पर FIR दर्ज, RSS की ड्रेस पर बनाया था मीम
Neha Singh Rathore (Photo Credit : Twitter)

FIR On Neha Singh Rathore: मध्य प्रदेश के सीधी पेशाबकांड में 'यूपी में का बा' गाकर फेमस हुईं लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर विवादित ट्वीट को लेकर भोपाल में केस दर्ज किया गया है. नेहा ने दलित शख्स पर पेशाब करने वाले आरोपी प्रवेश शुक्ला को राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के ड्रेस में दिखाते हुए कार्टून शेयर किया था.

नेहा के खिलाफ भोपाल के हबीबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. भाजपा के अनूसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने नेहा के खिलाफ शिकायत दी थी. खरे का कहना है कि नेहा ने आरएसएस को बदनाम करने की कोशिश की है.

दरअसल, नेहा ने ट्वीट करके बताया था कि वह जल्द ही 'MP में का बा' ला रही हैं. इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक मीम शेयर किया था, जो प्रवेश शुक्ला के पेशाब करने की तस्वीर की तरह ही है. इसमें पेशाब करने वाले शख्स को नग्न दिखाते हुए पास में आरएसएस की पैंट दिखाई गई है.