देश

Nitish Kumar Apologized: 'मैं माफी मांगता हूं...' महिलाओं पर विवादित बयान पर बोले नीतीश कुमार

सीएम नीतीश ने जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर मचे हंगामे के बाद माफी मांग ली है. उन्होंने कहा 'मैंने कुछ गलत कहा, किसी को मेरी बात सही नहीं लगी तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं.'

Nitish Kumar Apologized: 'मैं माफी मांगता हूं...' महिलाओं पर विवादित बयान पर बोले नीतीश कुमार
Nitish Kumar (Photo Credit: ANI)

Nitish Kumar Apologized: सीएम नीतीश ने जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान पर मचे हंगामे के बाद माफी मांग ली है. उन्होंने कहा कि हमने महिला के विकास के लिए काम किया. हम महिला सशक्तिकरण के पक्षधर हैं. अगर मैंने कुछ गलत कहा, किसी को मेरी बात सही नहीं लगी तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "मैं माफी मांगता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं..."

नीतीश कुमार ने ऐसा क्या बोला?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रित करने में महिलाओं की शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए राज्य विधानसभा में बताया कि कैसे एक शिक्षित महिला अपने पति को संबंध बनाने के दौरान रोक सकती है. इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘पति के कृत्यों के कारण अधिक बच्चे जन्म लेते हैं. हालांकि, एक शिक्षित महिला जानती है कि उसे कैसे रोकना है... यही कारण है कि जन्म लेने के मामलों में कमी आ रही है.’’

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2023 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).