VIDEO: राहुल गांधी ने सेल्फी लेने के दौरान झटका कार्यकर्ता का हाथ, वीडियो शेयर करते हुए BJP ने साधा निशाना
राहुल गांधी का गुस्सा देख वहां मौजूद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हैरान रह गए. इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद बीजेपी ने भारत जोड़ो यात्रा के साथ-साथ राहुल गांधी का घेराव भी शुरू कर दिया है.
हरियाणा: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा अब हरियाणा में प्रवेश कर चुकी है. इस दौरान फ्लैग एक्सचेंज के एक कार्यक्रम में राहुल गांधी मंच पर सेल्फी (Selfie With Rahul Gandhi) ले रहे एक कार्यकर्ता का हाथ झटकते नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी का गुस्सा देख वहां मौजूद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता हैरान रह गए. इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद बीजेपी ने भारत जोड़ो यात्रा के साथ-साथ राहुल गांधी का घेराव भी शुरू कर दिया है.
वायरल वीडियो को शेयर करते हुए पूर्व मंत्री और बीजेपी सांसद राज्यवर्धन राठौर ने लिखा. 'मोहब्बत की दुकान के फीके पकवान'. राठौर ने आगे लिखा कि कांग्रेस के लिए जनता सिर्फ वोट बैंक है. तुष्टिकरण की राजनीति तो इनकी रग-रग में है. भारत जोड़ो यात्रा तो सिर्फ एक नाटक है. हालांकि बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
'मोहब्बत की दुकान के फीके पकवान'
कांग्रेस के लिए जनता सिर्फ वोट बैंक है। तुष्टिकरण की राजनीति तो इनकी रग-रग में है। भारत जोड़ो यात्रा तो सिर्फ एक नाटक है। pic.twitter.com/HZ6yISYsnS
— RajyavardhanRathore (@Ra_THORe) December 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

