महंगे पेट्रोल-डीजल को लेकर CM ममता बनर्जी का BJP पर निशाना, कहा- संकट से निपटने के लिए केंद्र के पास नहीं है योजना
पिछले 14 दिनों में बस दो दिन दाम नहीं बढ़ाए गए हैं, वर्ना पेट्रोल-डीजल के रेट में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी हुई है. इन दो हफ्तों में तेल 8.40 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है.
4 अप्रैल: पेट्रोल-डीज़ल (Petrol Diesel Price) की बढ़ती कीमतों (Fuel prices) को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने केंद्र सरकार (Central Government) पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ईंधन की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के लिए भारतीय जनता पार्टा (BJP) जिम्मेदार है. ममता ने कहा कि इस संकट को रोकने के लिए केंद्र के पास कोई योजना नहीं है. केंद्र सरकार को आर्थिक समस्याओं को सुलझाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए.."
आपको बता दें कि पिछले 14 दिनों में बस दो दिन दाम नहीं बढ़ाए गए हैं, वर्ना पेट्रोल-डीजल के रेट में ताबड़तोड़ बढ़ोतरी हुई है. इन दो हफ्तों में तेल 8.40 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है. आज की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल का रेट 103.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 95.07 रुपये हो गया है.
BJP responsible for skyrocketing fuel prices, Centre has no plans to tide over crisis: Bengal CM Mamata Banerjee
— Press Trust of India (@PTI_News) April 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2022 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

