Gyanvapi Survey: 'कहीं दोबारा बाबरी न हो जाए', ज्ञानवापी सर्वे पर असदुद्दीन ओवैसी ने दिया बड़ा बयान
असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी सर्वे को लेकर कहा है कि उन्हें आशंका है कि कहीं दूसरा बाबरी न हो जाए. ओवैसी ने कहा, एएसआई की रिपोर्ट आने के बाद बीजेपी-आरएसएस नैरेटिव सेट करेंगे.
Asaduddin Owaisi On Gyanvapi: ऑल इंडिया मजलिए-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) नेता असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी सर्वे को लेकर कहा है कि उन्हें आशंका है कि कहीं दूसरा बाबरी न हो जाए. ओवैसी ने कहा, एएसआई की रिपोर्ट आने के बाद बीजेपी-आरएसएस नैरेटिव सेट करेंगे.
ओवैसी ने कहा, 23 दिसम्बर, 1949 को जब बाबरी मस्जिद में मूर्तियां रखी गईं, तो नमाज बंद हो गई. हम मस्जिद से महरूम हो गए. 6 दिसम्बर, 1992 को शिलान्यास की अनुमति दी गई और मस्जिद चली गई. हमें डर है कि ASI की रिपोर्ट के आने के बाद दूसरा (बाबरी मस्जिद) न हो जाए.
असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल किया कि सर्वे के बाद मस्जिद का रिलीजियस करेक्टर रहेगा या चेंज होगा? क्या नमाज़ बंद होगी? उत्तर प्रदेश के सीएम के बयान पर ओवैसी ने कहा, तकलीफ है कि मुख्यमंत्री आदेश आने के पहले ही तरफदारी कर रहे हैं.
#WATCH | Speaking on ASI survey of Gyanvapi mosque complex in Varanasi, AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, "We have apprehensions that when the ASI report comes, BJP-RSS will set a narrative...I hope it doesn't happen but I am apprehensive about a 23rd December or 6th… pic.twitter.com/8msF0BPUqC
— ANI (@ANI) August 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2023 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

