'दिल्ली अध्यादेश पर अमित शाह की बातें फालतू, नहीं दिया वाजिब तर्क', CM केजरीवाल ने किया पलटवार
दिल्ली सेवा विधेयक पर लोकसभा में गुरुवार को चर्चा करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी बात रखी. अब इस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है.
दिल्ली सेवा विधेयक पर लोकसभा में गुरुवार को चर्चा करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी बात रखी. अब इस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है. केजरीवाल ने कहा कि आज लोकसभा में अमित शाह जी को दिल्ली वालों के अधिकार छीनने वाले बिल पर बोलते सुना. बिल का समर्थन करने के लिए उनके पास एक भी वाजिब तर्क नहीं है.
केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा 'आज लोक सभा में अमित शाह जी को दिल्ली वालों के अधिकार छीनने वाले बिल पर बोलते सुना बिल का समर्थन करने के लिये उनके पास एक भी वाजिब तर्क नहीं है बस इधर उधर की फ़ालतू बातें कर रहे थे वो भी जानते हैं वो ग़लत कर रहे हैं. ये बिल दिल्ली के लोगों को ग़ुलाम बनाने वाला बिल है उन्हें बेबस और लाचार बनाने वाला बिल है INDIA ऐसा कभी नहीं होने देगा.'
आज लोकसबा में गृहमंत्री ने कहा कि साल 2015 में दिल्ली में एक ऐसी पार्टी सत्ता में आई, जिसका मकसद सिर्फ लड़ना था, सेवा करना नहीं. समस्या ट्रांसफर पोस्टिंग करने का अधिकार हासिल करना नहीं, , बल्कि अपने बंगले बनाने जैसे भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए सतर्कता विभाग पर कब्जा करना है.
आज लोक सभा में अमित शाह जी को दिल्ली वालों के अधिकार छीनने वाले बिल पर बोलते सुना। बिल का समर्थन करने के लिये उनके पास एक भी वाजिब तर्क नहीं है। बस इधर उधर की फ़ालतू बातें कर रहे थे। वो भी जानते हैं वो ग़लत कर रहे हैं।
ये बिल दिल्ली के लोगों को ग़ुलाम बनाने वाला बिल है। उन्हें…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

