देश

Akbaruddin Owaisi Threat To Cop: हैदराबाद में एक सभा के दौरान अकबरुद्दीन ओवैसी ने पुलिस वाले को धमकाया, जानें क्या कहा- VIDEO

तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को एक सभा के दौरान AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद के ललिताबाग में एक जनसभा केसंबोधन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस निरीक्षक को धमकाने का मामला सने आया है.

Akbaruddin Owaisi Threat To Cop: हैदराबाद में एक सभा के दौरान अकबरुद्दीन ओवैसी ने पुलिस वाले को धमकाया, जानें क्या कहा- VIDEO
Akbaruddin Owaisi

Akbaruddin Owaisi Threat To Cop: तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को एक सभा के दौरान एआईएमआईएम (AIMIM) नेता अकबरुद्दीन ओवैसी हैदराबाद के ललिताबाग में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उनके संबोधन के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस निरीक्षक ने जब उन्हें समय ख़त्म होने का हवाला देते हुए सभा को रोकने को कहा. जिस पर वे भड़क गए और पुलिस वाले को धमकाते हुए कहा कि वह वहां से चले जाए. अपने भडकाऊ बयान के लिए जाने- जाने वाले अकबरुद्दीन ओवैसी यही नहीं रुके. उनहोंने कहा कि उनके पास अभी पांच मिनट का समय है. उन्हें बोलने से कोई माई का लाल नहीं है. जो उन्हें रोक दे.

अकबरुद्दीन ओवैसी का पुलिस वाले को धमकाने का वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें वे भरी सभा में स्टेज से पुलिस वाले को धमका रहे हैं. उनका यह वीडियो वायरल होने के बाद कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता  का उलंघन और पुलिस वाले के धमकाने के आरोप में एक्शन ले सकता है. बता दें कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव की 119 सीटों के लिए 30 नवंबर को वोट डालें जाएंगे. जिन वोटों की गिनती तीन दिसम्बर को की जाएगी. उसी दिन परिणाम भी घोषित होंगे.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).