देश

Delhi: सुष्मिता सेन को ललित मोदी मिल गया, लेकिन मोदी सरकार को नहीं, AAP सांसद संजय सिंह ने कसा तंज

आप सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सुष्मिता सेन को ललित मोदी मिल गए लेकिन हमारे मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) को वो नहीं मिल रहे हैं.

Delhi: सुष्मिता सेन को ललित मोदी मिल गया, लेकिन मोदी सरकार को नहीं, AAP सांसद संजय सिंह ने कसा तंज
सुष्मिता सेन, ललित मोदी व संजय सिंह (Photo: Twitter)

नई दिल्ली, 22 जुलाई: दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना आमने-सामने आ गए हैं. उपराज्यपाल ने इसको लेकर सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है. इससे दिल्ली सरकार में शिक्षा और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) भी घेरे में आ गए हैं. इसी पर आप सांसद संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को ललित मोदी (Lalit Modi) मिल गए लेकिन हमारे मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) को वो नहीं मिल रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि जल्द ही केंद्र के इशारे पर CBI डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने वाली है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).