News

VIDEO: ऑटो रिक्शा में पीछे सवारियां बैठाने पर चालक को ट्रैफिक प्रभारी ने मारे थप्पड़, मध्यप्रदेश के छतरपुर का वीडियो आया सामने

मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक वीडियो सामने आया है. जहांपर एक ट्रैफिक प्रभारी एक ऑटो चालक की ऑटो रोककर सभी के सामने पिटाई कर रहा है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

VIDEO: ऑटो रिक्शा में पीछे सवारियां बैठाने पर चालक को ट्रैफिक प्रभारी ने मारे थप्पड़, मध्यप्रदेश के छतरपुर का वीडियो आया सामने
Credit-(Twitter-X)

छतरपुर, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक वीडियो सामने आया है. जहांपर एक ट्रैफिक प्रभारी एक ऑटो चालक की ऑटो रोककर सभी के सामने पिटाई कर रहा है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें की पिछले कुछ दिनों से ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई जारी है. लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्रैफिक प्रभारी के व्यवहार पर लोग जमकर गुस्सा निकाल रहे है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की एक ऑटो चालक को ट्रैफिक प्रभारी रोकता है और उसके बाद उसकी कॉलर पकड़कर ऑटो के पीछे ले जाता है, जहां पर बच्चे बैठे होते है, वहां पर ये प्रभारी ऑटो चालक को थप्पड़ लगाता है और बच्चों को सामने बैठाने के लिए कहता है. हालांकि ट्रैफिक प्रभारी सही कह रहा है, लेकिन मारना गलत है, ऐसा लोगों का कहना है.ये भी पढ़े:Video: नशे में धुत पुलिस सिपाही कर रहा था राहगीरों से बदसलूकी और मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्पेंड, मध्यप्रदेश के शहडोल की घटना

ट्रैफिक प्रभारी ने ऑटो चालक को जड़े थप्पड़ 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2024 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).