Sanjay Raut On PoK: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के पीओके वाले बयान का संजय राउत ने किया स्वागत, पूछा मणिपुर तक चीन घुस गया है उसका क्या? -VIDEO
केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने PoK को लेकर कहा कि जरा इंतजार कर लीजिए, पीओके अपने आप ही भारत में आ जाएगा. जिस पर उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि जब पद पर थे तब क्यों कोशिश नहीं की गई.
Sanjay Raut On PoK: भारत में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी (PoK) को लेकर एक बार फिर सेस बहस छिड़ गई है. दरअसल मोदी सरकार में मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने पीओके को लेकर अपने एक बयान में कहा कि थोडा इंतजार करिए पीओके खुद भारत में मिल जाएगा. मंत्री वीके सिंह के बयान पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत का बयान आया है. राउत ने कहा कि हमने हमेशा पीओके को अपना हिस्सा बताया है. जब पूर्व सेना प्रमुख अपने पद पर थे तब उनको अपने कार्यकाल में (पीओके को) लेने की कोशिश करनी चाहिए थी, अब आप कैसे ले सकते हैं? इससे पहले मणिपुर को शांत कीजिए। मणिपुर तक चीन घुस गया है. राहुल गांधी जी कह रहे हैं कि लद्दाख में चीन ने 20,000 वर्ग किमी ज़मीन अपने कब्जे में ली है. अरुणाचल का हिस्सा चीन के नक्शे में दिखाया गया है. पहले यह अपने कब्जे में लीजिए.
पीओके पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) के बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने तंज कसा है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि "वीके सिंह चीन से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. यह सच है कि चीन ने भारतीय क्षेत्र के एक बड़े इलाके पर कब्जा कर लिया है." एक रिपोर्ट के मुताबिक, 66 में से 26 स्थान, जहां भारतीय सेना गश्त करती थी, अब वहां नहीं जा पाती है. जनरल सिंह को पहले इस बारे में बताना चाहिए
Video:
#WATCH | Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, "...We have always dreamed that there be an 'Akhand Bharat'. We always say that PoK is ours. But when the former Army chief was holding the post, he should have tried then to make it ours. How can you do it now? We will welcome it… https://t.co/Z2pwSKB2tI pic.twitter.com/yAsiuuJPGz
— ANI (@ANI) September 12, 2023
Video:
#WATCH | Delhi: On Union Minister General VK Singh's (Retd.) statement on PoK, Delhi Minister Saurabh Bharadwaj says, "VK Singh is trying to divert the attention from China. It is a fact that China has taken over a large area of the Indian Territory... According to a report, 26… https://t.co/Z2pwSKB2tI pic.twitter.com/xY2q1vi03M
— ANI (@ANI) September 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2023 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

