देश

PM मोदी ने मैसूर के नंजनगुड में श्रीकांतेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की, करीब 1000 साल पुराना है ये शिवालय

PM मोदी ने मैसूर के नंजनगुड में श्रीकांतेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की. भगवान शिव का यह बहुत पुराना मंदिर है. नंजनगुड प्राचीन तीर्थनगर है, जो कि मैसूर से 26 किलोमीटर दक्षिण में है.

PM मोदी ने मैसूर के नंजनगुड में श्रीकांतेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की, करीब 1000 साल पुराना है ये शिवालय
(Photo Credit : Twitter)

PM मोदी ने मैसूर के नंजनगुड में श्रीकांतेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की. भगवान शिव का यह बहुत पुराना मंदिर है. नंजनगुड प्राचीन तीर्थनगर है, जो कि मैसूर से 26 किलोमीटर दक्षिण में है. ये तीर्थ कावेरी की सहायक नदी काबिनी के तट पर हैय नंजनगुड नगर 10वीं और 11वीं शताब्दी में गंग तथा चोल वंश के समय से ही प्रसिद्ध है.

श्रीकांतेश्वर मंदिर द्रविड़ शैली में बना है और 147 स्तम्भों पर खड़ा है. ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान शिव का वास था. यह मंदिर करीब एक हजार साल पुराना है. बाहर भगवान शिव की बहुत बड़ी मूर्ति है। यहां पर स्थापित शिवलिंग के विषय में यह माना जाता है कि इसकी स्थापना गौतम ऋषि ने की थी. गेहुएं रंग के पत्थर से बने इस मंदिर के गोपुरम और बहुत बड़ी चारदीवारी के ऊपर की गई शिल्पकारी में गणेशजी के अलग-अलग युद्धों की झलकियां हैं. इसकी शिल्पकारी देखने लायक है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2023 07:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).