PM Kisan Yojana: दिवाली से पहले पीएम मोदी आज देंगे किसानों को गिफ्ट, जारी करेंगे 12वीं किस्त
पीएम मोदी आज दिल्ली में PM किसान सम्मान सम्मेलन और 600 PM किसान समृद्धि केंद्रों का उद्घाटन करेंगे. PM इसके साथ 16,000 करोड़ रुपये के PM-किसान फंड भी जारी करेंगे, PM भारतीय जन उर्वरक परियोजना-एक राष्ट्र एक उर्वरक और कृषि स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का भी शुभारंभ करेंगे
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन और 600 PM किसान समृद्धि केंद्रों का उद्घाटन करेंगे. वहीं दीवाली से पहले प्रधानमंत्री किसानों के लिए 16,000 करोड़ रुपये के PM-किसान फंड भी जारी करेंगे, प्रधानमंत्री इस खास मौके पर पीएम भारतीय जन उर्वरक परियोजना-एक राष्ट्र एक उर्वरक और कृषि स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का भी शुभारंभ करेंगे.
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, किसानों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री की निरंतर प्रतिबद्धता के प्रतिबिंब में कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत प्रधानमंत्री प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से 16,000 करोड़ रुपये की 12 वीं किस्त राशि जारी करेंगे। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये का लाभ प्रदान किया जाता है। अब तक पात्र किसान परिवारों को पीएम-किसान के तहत 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिला है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन और 600 PM किसान समृद्धि केंद्रों का उद्घाटन करेंगे।
PM इसके साथ 16,000 करोड़ रुपये के PM-किसान फंड भी जारी करेंगे, PM भारतीय जन उर्वरक परियोजना-एक राष्ट्र एक उर्वरक और कृषि स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का भी शुभारंभ करेंगे। pic.twitter.com/CnamrYtgEG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2022 07:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

