PM मोदी ने किया 7वीं भारतीय मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन, JIO की नई टेक्नोलॉजी का लिया जायजा | Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 7वीं भारतीय मोबाइल कांग्रेस-2023 का उद्घाटन किया. पीएम मोदी इससे जुड़ी एक प्रदर्शनी में पहुंचे. जहां उन्हें नई टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी गई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 7वीं भारतीय मोबाइल कांग्रेस-2023 का उद्घाटन किया. पीएम मोदी इससे जुड़ी एक प्रदर्शनी में पहुंचे. जहां उन्हें नई टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी गई. उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी उन्हें नई तकनीक की जानकारी देते हुए नजर आए. भारतीय मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) एशिया का सबसे बड़ा दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी मंच है जो 27 से 29 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित होगा. यह आयोजन दूरसंचार और प्रौद्योगिकी में भारत की अविश्वसनीय प्रगति को रेखांकित करने, महत्वपूर्ण घोषणाएं करने तथा स्टार्ट-अप को अपने नवीन उत्पादों और समाधानों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा.
#WATCH | PM Modi inaugurates an exhibition at the 7th edition of India Mobile Congress in Delhi. Akash Ambani, Chairman of Reliance Jio Infocomm Ltd accompanies the PM at the event pic.twitter.com/dMIhANBaEO
— ANI (@ANI) October 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

