PM Modi Advice On Marriage: कुंडली मिलाओ या ना मिलाओ...शादी को लेकर पीएम मोदी ने युवाओं को दी ये सलाह, देखें VIDEO
पीएम मोदी ने कहा 'कुंडली मिलाओ या ना मिलाओ लेकिन सिकल सेल की जांच का जो रिपोर्ट है, जो कार्ड दिया जा रहा है उसको जरूर मिलाना और उसके बाद शादी करना.'
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन’ का शुभारंभ करने जा रहे हैं. यह एक ऐसी बीमारी है, जिसने देश के 17 राज्यों में रहने वाली 7 करोड़ से ज्यादा आदिवासी आबादी को अपना शिकार बना लिया है.
पीएम मोदी ने कहा 'कुंडली मिलाओ या ना मिलाओ लेकिन सिकल सेल की जांच का जो रिपोर्ट है, जो कार्ड दिया जा रहा है उसको जरूर मिलाना और उसके बाद शादी करना. साथियों, तभी इस बिमारी को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाने से रोका जा सकेगा.'
कुंडली मिलाओ या ना मिलाओ लेकिन सिकल सेल की जांच की रिपोर्ट तो जरूर मिलाना और उसके बाद ही शादी करना। तभी इसको एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाने से रोका जा सकेगा: प्रधानमंत्री @narendramodi#SickleCellAnaemiaEliminationMission#ABPMJAY#PMJAY pic.twitter.com/n0rGb1c1qc
— MyGov Hindi (@MyGovHindi) July 1, 2023
अगर दो सिकल सेल एनीमिया पीड़ित शादी करते हैं, तो उनसे पैदा होने वाले बच्चे को सिकल सेल बीमारी होने की बहुत ज्यादा संभावना है. अगर पहले ही स्क्रीनिंग करके ऐसे 2 लोगों को शादी करने से रोका जाए तो इस बीमारी का प्रसार रोका जा सकता है.
सिकल सेल एनीमिया एक आनुवांशिक बीमारी है, जिसका मतलब है कि यह माता-पिता से बच्चों में आसानी से फैल सकता है. यह एक प्रकार का रक्त विकार है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाओं का आकार बदल जाता है. इससे लाल रक्त कोशिकाएं अपना काम ठीक से नहीं कर पाती हैं और पूरे शरीर में खून की कमी हो जाती है. इसके कारण एनीमिया रोग हो जाता है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2023 06:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

