त्योहार

World Sanskrit Day 2025: पीएम मोदी ने दी विश्व संस्कृत दिवस की बधाई, बोले- संस्कृत ज्ञान और अभिव्यक्ति का एक शाश्वत स्रोत

विश्व संस्कृत दिवस के इस बेहद खास अवसर पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर समस्त देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने लिखा है- आज, श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर, हम विश्व संस्कृत दिवस मना रहे हैं. संस्कृत ज्ञान और अभिव्यक्ति का एक शाश्वत स्रोत है.

World Sanskrit Day 2025: पीएम मोदी ने दी विश्व संस्कृत दिवस की बधाई, बोले- संस्कृत ज्ञान और अभिव्यक्ति का एक शाश्वत स्रोत
पीएम मोदी (Photo Credits ANI)

World Sanskrit Day 2025: देशभर में एक तरफ जहां भाई-बहन के अटूट बंधन और स्नेह का पर्व रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) मनाया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भारत के तटीय क्षेत्रों, खासकर महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और गुजरात में रहने वाले मछुआरे नारली पूर्णिमा (Narali Purnima) यानी नारियली पूर्णिमा का त्योहार मना रहे हैं. सावन पूर्णिमा (Sharavan Purnima) के दिन रक्षा बंधन और नारली पूर्णिमा की धूम देशभर में मची हुई है तो वहीं आज देश विश्व संस्कृत दिवस (World Sanskrit Day) भी मना रहा है.

ऐसे में विश्व संस्कृत दिवस के इस बेहद खास अवसर पर पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर समस्त देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने लिखा है-  'आज, श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर, हम विश्व संस्कृत दिवस मना रहे हैं. संस्कृत ज्ञान और अभिव्यक्ति का एक शाश्वत स्रोत है. इसका प्रभाव सभी क्षेत्रों में देखा जा सकता है. यह दिन दुनिया भर में संस्कृत सीखने और उसे लोकप्रिय बनाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रयासों की सराहना करने का अवसर है.' यह भी पढ़ें: 'उनके साहस ने देशभक्ति की चिंगारी जलाई', पीएम मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन के नायकों को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने दी विश्व संस्कृत दिवस की बधाई

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2025 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).